लुधियाना की नर्स इंस्टा रील्स की शौकीन थी:बॉयफ्रेंड की वजह से पति को जेल कराई; प्राइवेट पार्ट काटा तो उसी ने होटल में हत्या की

पंजाब के लुधियाना के नर्स के हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। जिस बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या की, उसी की वजह से नर्स की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हुई थी। यहां तक कि विवाद बढ़ने पर रेखा के पति को 3 महीने की जेल भी काटनी पड़ी। वहीं रेखा इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की भी शौकीन थी। अपने अकाउंट पर वह अलग-अलग भाषाओं के गानों पर डांस करते हुए रील बनाकर पोस्ट करती थी। वहीं प्राइवेट पार्ट पर चोट लगने की वजह से बॉयफ्रेंड PGI चंडीगढ़ में भर्ती है जबकि नर्स का पोस्टमॉर्टम करवाकर लाश वारिसों को सौंप दी गई है। वहीं रेखा की अब पूरी कहानी भी सामने आई है कि पति से नर्सिंग का काम सीखकर वह अपना क्लिनिक भी चलाती थी। करीब एक साल पहले उसके बड़ी बेटी की भी मौत हो गई थी। 12 दिसंबर को लुधियाना के इंडो-अमेरिकन होटल में बॉयफ्रेंड ने नर्स की हत्या कर दी थी। दोनों एक कमरे में ठहरे थे, जब रेखा को उसकी सगाई का पता चला तो उसने कटर से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड रेखा की कहानी जानिए... 11 साल पहले शादी, बॉयफ्रेंड के चक्कर में बिगड़े रिश्ते रेखा के भाई ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले आजमगढ़ में हुई थी। करीब 6 साल तक पति के साथ रिश्ता ठीक चला। इस दौरान उनके 2 बेटे और 1 बेटी भी हुए। जिनमें स्वीटी, युवराज और शांत थे। मगर इसी दौरान रेखा बॉयफ्रेंड अमित निशाद के टच में आ गई। दोनों के बीच संबंध बन गए। उसकी बड़ी बेटी स्वीटी की एक साल पहले ही फेफड़े फेल होने से मौत हो गई थी। पति को 3 महीने की जेल कराई, कोर्ट केस चल रहा भाई के मुताबिक इसके बाद रेखा और उसके पति के बीच अनबन होने लगी। करीब 5 साल से यह विवाद चल रहा था। इस दौरान रेखा और उसके पति के बीच विवाद हुआ। इस मामले में रेखा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद उसके पति को 3 महीने की जेल भी काटनी पड़ी। रेखा ने उस पर खर्च न देने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। 3 साल से संबंध बना रहा था, 3 महीने पहले भी झगड़ा हुआ रेखा के अवैध संबंधों का पता चलने पर पति और परिजनों ने उसे काफी समझाया था। मगर, उसने किसी की बात नहीं मानी। अमित ने रेखा से शादी करने के वादा किया था। इसके बाद से करीब 3 वर्ष वह रेखा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब शादी करवाने के लिए रेखा उस पर दबाव डालने लगी तो वह रेखा से झगड़ा करता था। हत्या से करीब 3 महीने पहले भी रेखा और अमित की आपस में झड़प हुई थी। लुधियाना में क्लिनिक चलाती रेखा, उसी में रील भी बनाती रेखा करीब 7 साल से लुधियाना में रह रही थी। उसका पति मेडिकल लाइन में काम करता था। इस वजह से रेखा ने उसी से नर्सिंग से जुड़ा कामकाज सीखा था। पति से झगड़े के बाद वह भारती कालोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वहीं उसने एक क्लिनिक खोल रखा था, जहां वह लोगों का छुटपुट इलाज करती थी। इसी क्लिनिक में वह फिल्मी गानों पर रील बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। भाई बोला- मौत की खबर सुनकर यकीन नहीं हुआ फरीदाबाद से लुधियाना आए रेखा के भाई ने बताया कि हमें 13 तारीख की शाम 8:30 बजे भाई ने फोन किया और रेखा की मौत की खबर बताई। उसने बताया कि मैंने खबर पढ़ी है। जिसके बाद पूरी मामले की जानकारी मिली। लेकिन हमें तब भी विश्वास नहीं हो रहा था। हालांकि खबर में छपी फोटो को देखकर वह समझ गए कि मरने वाली रेखा ही है। पति ने फोन नहीं उठाया, महिला बोली- मर गई तो खुशी की बात रेखा के भाई ने बताया कि उसकी मौत के बारे में जानकारी देने के लिए पति को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हमने अपने भांजे को उनके घर भेजा और जानकारी दी। उसके घर से एक महिला ने कहा कि अगर रेखा मर गई है तो ये बहुत खुशी की बात है। सगाई का पता चलने पर मारपीट, हाथापाई हुई पुलिस की जांच में पता चला कि होटल के कमरे में जब रेखा को अमित की सगाई का पता चला तो दोनों में बहस हुई। इसके बाद हाथापाई हुई। जिसमें रेखा के सिर में चोट लगी और शरीर पर खरोंचों के भी निशान मिले। कत्ल के बाद वह रेखा का मोबाइल अपने साथ ले गया। सोमवार को 3 डॉक्टरों के बोर्ड ने रेखा का पोस्टमॉर्टम किया। ***************** नर्स हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... लुधियाना नर्स हत्याकांड, सबको गुमराह करता रहा बॉयफ्रेंड:पुलिस और डॉक्टरों से बोला- बदमाशों ने हमला किया पंजाब में लुधियाना के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा का मर्डर कर भागा युवक अमित निषाद अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करता रहा। वह अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा था (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना के होटल में नर्स हत्याकांड: संबंध बनाते बॉयफ्रेंड ने कहा- मेरी सगाई कर दी; गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा तो कत्ल कर डाला पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)