2 साल की मासूम के बलात्कारी-हत्यारे को अब मिलेगी फांसी! राष्ट्रपति मुर्मू ने ठुकराई दरिंदे की दया याचिका

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के जालना में 2012 में हुए रेप केस के आरोपी की दया याचिका को खारिज कर दिया है. राष्ट्रपति के फैसले के बाद अब उसे फांसी की सजा मिलना तय माना जा रहा है. राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह याचिका 6 नवंबर 2025 को खारिज की गई थी. राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यकाल (25 जुलाई 2022 से) में यह खारिज की गई तीसरी दया याचिका है.