MP-UP, बिहार, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का यलो अलर्ट:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तापमान -4°C; दिल्ली में 150 फ्लाइट रद्द

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है। यूपी के 34 जिलों में घना कोहरा छा सकता है। यहां 8 जिलों के स्कूलों की 20 दिसंबर तक छुट्टी की गई है। मध्य प्रदेश में भी मिनिमम टेम्परेटर में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को शिवपुरी का तापमान 4.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन तक राज्य में तापमान में गिरावट रहेगी। सुबह-शाम घना कोहरा जा सकता है। दिल्ली में सर्दी और धंधु की वजह से शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर 79 डिपार्चर (2 अंतरराष्ट्रीय सहित) और 73 अराइवल (2 अंतरराष्ट्रीय सहित) फ्लाइट रद्द की गईं। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें देरी से चलीं। इधर जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाली इलाकों में 20 से 23 दिसंबर की बीच हेवी स्नोफॉल की चेतावनी दी गई है। गुरुवार को पुलवामा में तापमान -4°C रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। राज्य में 21 दिसंबर से चिल्लई-कलां का दौर शुरू होना है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें...