भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए के भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, राहुल गांधी अक्सर संसद सत्र के दौरान विदेश यात्राओं पर चले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर राहुल के हालिया जर्मनी दौरे का जिक्र किया। भाटिया ने कहा,नेता प्रतिपक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि जब संसद सत्र चले तब वह सदन में मौजूद रहे, लेकिन राहुल विदेश चले गए। वहां उन्होंने हर्टी स्कूल में प्रो. डॉ. कॉर्नेलिया वोल से मुलाकात की। इससे उनके एजेंडे और मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच संबंध भाटिया ने राहुल गांधी और निवेशक जॉर्ज सोरोस के बीच कथित संबंधों का भी दावा किया। उन्होंने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन और सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी का हवाला देते हुए कहा कि इन संस्थाओं के भारत-विरोधी गतिविधियों से संबंध रहे हैं। भाटिया ने कहा,राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस दो जिस्म, एक जान की तरह हैं और अब इसका एक और सबूत सामने आया है। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह की भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। राहुल गांधी विदेश जाकर उन लोगों से मिलते हैं और बातचीत करते हैं जो भारत के दुश्मन हैं, जो भारत विरोधी हैं और हमारी अखंडता पर हमला करते हैं। यह कैसा भारत-विरोधी एजेंडा है, जिसमें देश का नेता प्रतिपक्ष ऐसी ताकतों से मिलकर भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है? राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पांच दिन जर्मनी यात्रा पर गए थे। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी की लगातार विदेश यात्राएं कांग्रेस और संसद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करती हैं। जॉर्ज सोरोस PM मोदी के विरोधी हैं जॉर्ज सोरोस का जन्म 12 अगस्त, 1930 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुआ था। जॉर्ज पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप है। सोरोस की संस्था ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ ने 1999 में पहली बार भारत में एंट्री की। 2014 में इसने भारत में दवा, न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने और दिव्यांग लोगों को मदद करने वाली संस्थाओं को फंड देना शुरू किया। 2016 में भारत सरकार ने देश में इस संस्था के जरिए होने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी। अगस्त 2023 में जॉर्ज का म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में दिया बयान बेहद चर्चा में रहा। जब उन्होंने कहा था कि भारत लोकतांत्रिक देश है, लेकिन PM मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। सोरोस ने CAA, 370 पर भी विवादित बयान दिए सोरोस ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भी PM मोदी पर निशाना साधा था। सोरोस ने दोनों मौकों पर कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ बढ़ रहा है। दोनों ही मौकों पर उनके बयान बेहद तल्ख थे। ये खबर भी पढ़ें: राहुल जर्मनी में बोले-RSS के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी:उनके प्रमुख यह खुले तौर पर कह रहे, यही उनमें और कांग्रेस में अंतर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत की आलोचना की। राहुल ने कहा- RSS चीफ खुले तौर पर कह रहे हैं कि सच्चाई का कोई महत्व नहीं है, शक्ति महत्वपूर्ण है। यही उनमें और हममें अंतर है। पढ़ें पूरी खबर...