दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है और सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. फिलहाल विमान की जरूरी जांच चल रही है.