पंजाब के पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। यहां सोमवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक कि घटना से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।