30 सीटों पर उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे! BMC चुनावों में मुंबई कांग्रेस की हालत पतली
BMC चुनावों से पहले मुंबई कांग्रेस गंभीर संगठनात्मक संकट से जूझ रही है। पार्टी को 227 सीटों में से करीब 30 पर उम्मीदवार नहीं मिलने की चर्चा है। कमजोर संगठन, आंतरिक नाराजगी और गठबंधन पर असमंजस ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।