नाइजीरिया के मस्जिद में भीषण विस्फोट से 5 लोगों की मौत, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर फूटा बम

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम मगरीब की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।