नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेषों को भारत लाने की मांग, परपोते चंद्र कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र
चंद्र कुमार बोस ने अपने पत्र में लिखा है कि नेताजी के अवशेष जापान के टोक्यो में रेनकोजी मंदिर में रखे हैं। इन अवशेषों को भारत लाया जाना चाहिए। इन्हें दिल्ली में बनाए जा रहे इंडियन नेशनल आर्मी के स्मारक में रखे जाने का प्लान है।