गोरखपुर के कॉलेज में 11वीं के छात्र की हत्या:कैंपस में घुसकर गोली मारी, भगदड़ मची; तमंचा लहराते हुए भागे

गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र सुधीर दोपहर 1:30 बजे कॉलेज के मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान बाइक से तीन बदमाश आए। सुधीर को देखते ही फायरिंग कर दी। उसके गले में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलेज के छात्र जुट गए। यह देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। छात्र की हत्या के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। घरवाले भी पहुंच गए। मां बेटे की लाश देखकर रो-रोकर बेसुध हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 17 साल का सुधीर भारती पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सुधीर का गांव के ही एक लड़के से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। छात्र की हत्या से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए खबर अपडेट की जा रही है...