महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर महायुति आज करेगा ऐलान:AIMIM नेता ने कहा- एक दिन हिजाब या बुर्का वाली मेयर बनेगी; AAP भी करेगी डेब्यू

महाराष्ट्र में मेयर चुनावों का ऐलान होने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। देवेंद्र फडनवीस की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन आज सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान कर सकता है। बीजेपी विधायक अमित साटम ने कहा कि सभी महायुति 227 सीटों पर चुनाव लड़ेगी साथ ही 200 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं, AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि एक दिन हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिला मुंबई की मेयर बनेगी। उन्होंने पूछा कि संविधान समानता की बात करता है तो खान, पठान, अंसारी या शेख क्यों नहीं मेयर बन सकते? इस बयान पर बीजेपी और शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। उधर, इन चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी भिवंडी, नवी मुंबई और ठाणे में अपने उम्मीदवार उतारेगी। राज्य के चुनाव आयोग ने 29 नगर निगमों के लिए शेड्यूल जारी किया है। इनमें मतदान 15 जनवरी को होंगे और नतीजे अगले दिन, 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। AIMIM ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की AIMIM ने BMC चुनाव के लिए 13 उम्मीवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मुंबई, अहमदनगर, लातुर और परभनी के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, मुस्लिम मेयर के बयान पर पठान ने तर्क दिया कि सिर्फ मराठी ही क्यों, आने वाले समय में बुर्का वाली या मुस्लिम नाम वाले भी मेयर पद संभाल सकते हैं। ​​इसके जवाब में बीजेपी मुंबई प्रदेश अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि मुंबई की आबादी बदलने की साजिश रुकेगी, मुस्लिम मेयर कभी नहीं बनने देंगे। ​वहीं, ​शिंदे गुट के संजय निरुपम ने कहा कि खान-पठान से बैर नहीं, लेकिन मेयर मराठी भाषी लोग तय करेंगे। पूर्व MNS नेता बोले- एकनाथ शिंदे ही सच्चे हिंदुत्ववादी नेता महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता प्रकाश महाजन शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल हो गए। महाजन ने कहा कि एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के सच्चे हिंदुत्ववादी नेता हैं और इसी कारण उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया। ठाणे समेत जिले की 6 निगमों में 3348 आवेदन ठाणे समेत जिले की छह नगर निगमों के एकनाथ शिंदे की पार्टी को कुल 3,348 आवेदन मिले हैं, जिनमें 1,548 महिलाएं शामिल हैं। ये नगर निगम हैं– ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, नवी मुंबई, भिवंडी-निजामपुर और मीरा-भयंदर। ठाणे नगर निगम के लिए सबसे ज्यादा 1,277 आवेदन मिले हैं, जबकि कल्याण-डोंबिवली के लिए 682, उल्हासनगर के लिए 385, नवी मुंबई के लिए 496, भिवंडी-निजामपुर के लिए 176 और मीरा-भयंदर के लिए 332 आवेदन आए हैं। अजित पवार की NCP और शरद पवार की NCP साथ लड़ेंगे चुनाव पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने NCP (शरदचंद्र पवार गुट) के वरिष्ठ नेता आजम पानसरे से मुलाकात कर पुणे नगर निगम चुनावों में सहयोग पर चर्चा की। पानसरे ने कहा कि दोनों गुट गठबंधन चाह रहे हैं और जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा। यह पहली बार होगा जब विभाजन के बाद दोनों NCP गुट किसी चुनाव में साथ उतरेंगे। NCP (SP) नेता अंकुश काकडे ने बताया कि सीट बंटवारे पर चर्चा जल्द होगी और कांग्रेस व शिवसेना (UBT) से भी बातचीत जारी है। भिवंडी और नवी मुंबई में पहली बार उतरेगी AAP आम आदमी पार्टी (AAP) ने ठाणे, भिवंडी-निजामपुर और नवी मुंबई नगर निगमों में पहली बार अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी भिवंडी की 90 में से 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर चुकी है, जबकि नवी मुंबई की सभी 111 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। ठाणे में भी 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का लक्ष्य रखा गया है। AAP का कहना है कि उसका फोकस सड़क, पानी, स्वास्थ्य, सफाई और नगर निगमों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर रहेगा। ------------ ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र निकाय चुनाव, NDA को 207 सीटें:भाजपा सबसे ज्यादा 117, शिंदे को 53 सीटें; शिवसेना उद्धव 9 सीटों पर सिमटी; बीजेपी प्रत्याशी 1 वोट से हारा महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। 12 दिसंबर को रात तक स्टेट इलेक्शन कमीशन ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए थे।​ पूरी खबर पढ़ें...​​​​​​