कश्मीर में 0 से नीचे पहुंचा तापमान:श्रीनगर में -2.6°C रिकॉर्ड, हिमाचल प्रदेश में -4.2°C पहुंचा; इंडिगो की आज 13 फ्लाइट कैसिंल

कश्मीर घाटी में के मिनिमम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में मिनिमम तापमान -2.6°C रहा। जम्मू-कश्मीर में सबसे कम तापमान सोनमर्ग का रहा, जहां तापमान -5.8°C रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी में भी तापमान 0 से नीचे रहा, जो -4.2°C दर्ज किया गया। इधर, खराब मौसम के कारण शनिवार को इंडियो एयरलाइन की देशभर में 57 उड़ाने रद्द रहीं। जिन एयरपोर्ट्स से उड़ाने रद्द रहीं उनमें चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पुणे और गया शामिल हैं। रविवार को भी 13 फ्लाइट रद् की गई हैं। DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... अगले तीन दिन के मौसम का हाल... 29 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर जारी 30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत