मुंबई के भांडुप में स्टेशन रोड पर एक बस ने कई यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 9 घायल है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। हादसा रात 10:05 बजे हुआ। मौके पर एम्बुलेंस, मुंबई अग्निशमन विभाग और बेस्ट फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।