यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार पर क्या अपडेट?

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सीएम आवास पर कोर कमिटी की बैठक सवा घंटे से ज्यादा चली। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उपंकर चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री और संघ पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ संगठन में बदलाव और पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई।