भगवानपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि, स्वर्गीय शिव शंकर सिंह उर्फ माला सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

भगवानपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि, स्वर्गीय शिव शंकर सिंह उर्फ माला सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि कैमूर के भभुआ अनुमंडल भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि एवं गरीबों के मसीहा स्वर्गीय शिव शंकर सिंह उर्फ मल्ला सिंह की चौथी पुण्यतिथि पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संकीर्तन के उपरांत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और स्मृतियों से सराबोर नजर आया। स्वर्गीय मल्ला सिंह केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों के सच्चे सहारा थे। पहड़िया, रामगढ़ एवं सरैया पंचायतों में उन्होंने असंख्य गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। उनका योगदान आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। वे हर समय जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते थे और बिना किसी भेदभाव के मदद करते थे। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे हमेशा एक साधारण इंसान की तरह जीवन जीते थे। पद और प्रतिष्ठा के बावजूद उनमें कभी घमंड नहीं आया। कोई भी साधारण मजदूर हो या किसान, उनसे सीधे मिलकर अपनी समस्या रख सकता था और वे पूरे मन से समाधान करने का प्रयास करते थे। यही कारण था कि हर वर्ग के लोग उनसे आत्मीय जुड़ाव महसूस करते थे। स्वर्गीय मल्ला सिंह पूर्व में पहड़िया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी रह चुके थे, जहाँ उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली और जनसेवा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक था, बल्कि उनके बताए सेवा, सरलता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प भी था। स्वर्गीय मल्ला सिंह का नाम और उनके कार्य हमेशा समाज में अमर रहेंगे।