ट्रैवल ब्लॉगर दक्ष ने सोमवार को दावा किया कि राहुल गांधी से उनकी वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। दोनों ने एक ही फ्लाइट में सफर किया। ब्लॉगर ने राहुल गांधी के साथ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए हैं। हालांकि यह नहीं बताया कि फ्लाइट कहां की थी। दक्ष के मुताबिक, एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से उनकी थोड़ी देर बातचीत भी हुई। इस दौरान राहुल ने उनकी हैट की तारीफ करते हुए कहा कि यह उन पर अच्छी लग रही है। वीडियो में राहुल गांधी एयरपोर्ट पर चलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दक्ष के पोस्ट पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी एक गैर-गंभीर नेता हैं। वह हमेशा छुट्टी के मूड में रहते हैं। वह लीडर ऑफ अपोजीशन नहीं, लीडर ऑफ पर्यटन हैं। 3 जनवरीः भाजपा ने राहुल के वियतनाम जाने का दावा किया इससे पहले भाजपा ने 3 जनवरी को राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर जाने का दावा किया था। वहीं, आरोप लगाया था कि वह वियतनाम में भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से मांग की थी कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं। इस दौरान त्रिवेदी ने सवाल उठाया था कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है। भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल के पिछले 6 महीनों की विदेश यात्राएं... 17 दिसंबर से 20 दिसंबर- राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर को जर्मनी पहुंचे थे। 25 जून से 6 जुलाई 2025- लंदन (यूके): 2025 के मध्य में राहुल गांधी लंदन भी यात्रा पर रहे। सुरक्षा एजेंसियों के पत्र में यह विवरण आया है। 4 से 8 सितंबर 2025 - मलेशिया: सितंबर में उन्होंने मलेशिया का दौरा किया- जिसके बारे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी सुर्खियों में रहे। सितंबर 2025 -दक्षिण अमेरिका (ब्राजील, कोलंबिया): दक्षिण अमेरिका दौरे पर ब्राजील, कोलंबिया समेत चार देशों में छात्रों, व्यापारियों और नेताओं से संवाद किया था। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद विदेश में 4 विवादित बयान 18 दिसंबर जर्मनी में कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही राहुल गांधी ने 18 दिसंबर को जर्मनी में बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। पूरी खबर पढ़ें... 2 अक्टूबरः कोलंबिया में कहा- RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता राहुल ने 2 अक्टूबर को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में 'द फ्यूचर इज टुडे' कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है।' इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया। पूरी खबर पढ़ें... 21 अप्रैलः अमेरिका में कहा- महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही राहुल गांधी ने 21 अप्रैल को अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है। पूरी खबर पढ़ें... 9 सितंबर, 2024ः अमेरिका में कहा- सब कुछ मेड इन चाइना राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार विदेश दौरे पर थे। उन्होंने 9 सितंबर को अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने कहा, "भारत में सब मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।" नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं... मई 2022- राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर थे। उन्होंने CBI और ED का हवाला देते हुए भारत सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से की थी। BJP ने राहुल पर विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया दिसंबर 2020- राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए थे। 28 दिसंबर को हर साल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसमें वे शामिल नहीं हुए। इस पर विवाद हुआ। कुछ महीने बाद पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और यूपी में चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल के विदेशी दौरे से जोड़ा। राहुल पर आरोप लगा कि इटली जाने के लिए उन्होंने पंजाब में रैली को कैंसिल करवा दिया। दिसंबर 2019- भारत में CAA के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा था। राहुल गांधी तब दक्षिण कोरिया चले गए थे। उनकी इस यात्रा को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं ने भी सवाल उठाए थे। अक्टूबर 2019- हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव से सिर्फ 15 दिन पहले राहुल गांधी कंबोडिया चले गए। BJP ने कहा कि राहुल गांधी पर्सनल टूर पर बैंकॉक गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि वे मेडिटेशन के लिए कम्बोडिया गए हैं। ........................... ये खबर भी पढ़ें... भाजपा बोली- राहुल विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:विरोधी ताकतों से मिलते हैं, राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें... भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि उनकी मुलाकात वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट पर एक आम सा लेओवर उस वक्त सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया, जब 20 वर्षीय भारतीय ट्रैवल व्लॉगर का सामना कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से हो गया। यह मुलाकात न सिर्फ एयरपोर्ट लाउंज में हुई, बल्कि दोनों एक ही फ्लाइट में भी साथ नजर आए। ट्रैवल व्लॉगर दक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अनोखे अनुभव की तस्वीरें और एक छोटा वीडियो साझा किया। पोस्ट में राहुल गांधी को एयरपोर्ट पर चलते हुए देखा जा सकता है। दक्ष ने लिखा कि यह मुलाकात पूरी तरह अचानक थी और उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा हो सकता है। हैट पर की तारीफ दक्ष के मुताबिक, राहुल गांधी से उनकी थोड़ी देर की बातचीत भी हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता ने उनकी हैट की तारीफ करते हुए कहा कि यह उन पर अच्छी लग रही है। यह छोटा सा कमेंट व्लॉगर के लिए इस पूरे अनुभव को और भी खास बना गया। ‘हनोई कितना रैंडम हो सकता है’ अपनी पोस्ट में दक्ष ने लिखा, “हनोई कितना और रैंडम हो सकता है,” जो इस पूरे संयोग को बयां करता है। हजारों किलोमीटर दूर किसी विदेशी एयरपोर्ट पर देश के एक बड़े राजनीतिक नेता से मुलाकात कई युवाओं के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होती। 30 हजार से ज्यादा व्यूज दक्ष की पोस्ट तेजी से वायरल हुई और इसे 30 हजार से ज्यादा बार देखा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अनपेक्षित मुलाकात पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे जेन-जी ट्रैवल व्लॉगर और देश के चर्चित नेता का अनोखा क्रॉसओवर बताया। यात्रा में मिलते हैं ऐसे संयोग यूजर्स का कहना है कि सफर के दौरान, खासकर एयरपोर्ट और फ्लाइट जैसे ट्रांजिट स्पेस में, इस तरह की अनपेक्षित मुलाकातें अक्सर सबसे यादगार अनुभव बन जाती हैं।