Live: मुंबई का किंग कौन? महाराष्ट्र के शहरों में चलेगा किसका जादू? BMC समेत 29 नगर निकायों के लिए मतदान आज

महाराष्ट्र में आज BMC सहित 29 नगर निकायों के लिए मतदान का दिन है। सबसे ज्यादा नजर मुंबई महानगर पालिका पर है, जहां महायुति और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे में मुकाबला है। शिवसेना के विभाजन के बाद पहली बार हो रहा यह चुनाव ठाकरे परिवार की राजनीतिक ताकत की परीक्षा माना जा रहा है।