उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में घना कोहरा:विजिबिलिटी जीरो रही; राजस्थान के नागौर-फतेहपुर में तापमान 3°, कश्मीर के पुलवामा में -4.6°

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। कश्मीर समेत कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण कई शहरों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। UP में शुक्रवार सुबह 50 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को 53 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। विजिबिलिटी शून्य रहने की संभावना है। 19 जिलों में दिन में बर्फीली हवाएं चलेंगी। राजस्थान में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। अलवर, नागौर, फतेहपुर और करौली में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में यह 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी में तापमान में हल्का सुधार जरूर हुआ है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पुलवामा में यह माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अगले 2 दिन मौसम का हाल 18 जनवरी का मौसम 19 जनवरी का मौसम