महाराष्ट्र निकाय चुनावों में महायुति की बड़ी जीत के बाद मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘महाराष्ट्र का धुरंधर’ बताने वाले बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। नगर निगम चुनावों में बीजेपी की जीत को फडणवीस ने विकास, ईमानदारी और मोदी सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा बताया है।