सोनमर्ग में पारा माइनस 8.9°C, हिमाचल में बर्फबारी:यूपी के अलीगढ़ में ओले गिरे; पंजाब के हलवारा में विजिबिलिटी जीरो

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण पारा लगातार माइनस में बना हुआ है। रविवार को सोनमर्ग घाटी का तापमान -8.9°C, श्रीनगर का -4.7°C, शोपियां का -6.7°C और पहलगाम में -6°C रहा। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी बर्फबारी हुई। हमीरपुर में तापमान 2.1°C, ऊना में 2.7°C और मंडी में मंडी 3.9°C रहा। इधर, पंजाब के अमृतसर का तापमान 1.7°C रहा। उत्तर के मैदानी राज्यों में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, यूपी में सर्दी का असर है। इन इलाकों में घना कोहरा छाया है। पंजाब के हलवारा में सुबह से विजिबिलिटी जीरो है। वहीं, यूपी में अचानक मौसम पलट गया है। लखनऊ-बाराबंकी समेत कई शहरों में सोमवार सुबह बारिश हुई। अलीगढ़ में ओले गिरे हैं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 20 जनवरी 21 जनवरी राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 6 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 22 जनवरी से बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने इस हफ्ते प्रदेश में मावठे का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। 22 जनवरी से 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को ठंडी हवाओं के साथ घने कोहरे के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इनमें कोटपूतली, टोंक जैसे जिले शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: अगले 2 दिन तेज ठंड से राहत; बादल छाए, बारिश के आसार प्रदेश के पास से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) गुजर रहे हैं। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक तेज ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि अभी शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया है। पढ़ें पूर खबर… उत्तर प्रदेश: आज से 5 दिन बारिश का अलर्ट, हरदोई सबसे ठंडा, पारा 3.5 डिग्री मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आज से 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर पश्चिमी यूपी में ज्यादा रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरदोई 3.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। 10 ये ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान 5°C से कम रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: समस्तीपुर-बेगूसराय में घना कोहरा, 10 जिलों का टेंपरेचर 8°C से नीचे प्रदेश के समस्तीपुर-बेगूसराय में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर है। मौसम विभाग ने सोमवार को 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 10 जिलों का टेंपरेचर 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, 5 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा का राजगीर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में पाले की मोटी परत, उत्तरकाशी में नदी-नाले जमे पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां नदी-नाले और झरने जम चुके हैं, जबकि कई गांवों में पानी की पाइपलाइन फ्रीज हो गई है। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में नदी और जाड गंगा झरना पूरी तरह जम गया है। पढ़ें पूरी खबर…