RSS को सत्ता की चाह नहीं, हमारा लक्ष्य हिंदू समाज को एकजुट करना है: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज में देश-विदेश के लगभग 950 खिलाड़ियों को संबोधित किया. करीब 50 मिनट के संबोधन में भागवत ने संघ की लगभग 100 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.