कहां खो गए रामायण के 'अंगद', खत्म हुई शोहरत, गुमनामी में जी रहे जिंदगी!

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण में अंगद का किरदार निभाने वाले बशीर खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था. कोविड के दौरान जब रामायण फिर से टेलीकास्ट हुआ, तो उनकी लोकप्रियता फिर से बढ़ी. हालांकि, बाद में उन्हें अच्छे मौके नहीं मिले और वे धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर हो गए.