सनातन धर्म की ये खूबसूरती है कि वो हर जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के लोगों को अपने में समा लेता है. इस बात का जीता जागता सबूत ये वीडियो है. इस वीडियो में एक रशियन आदमी, पंडित की तरह हवन करता नजर आ रहा है. वो संस्कृत के श्लोक बिल्कुल सीटक उच्चारण के साथ पढ़ रहा है. वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @mantra_saadhana पर पोस्ट किया गया है. इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. शख्स इस वीडियो में नरसिम्हा यज्ञ कर रहा है. लोगों ने शख्स की तारीफ भी की है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)