मेहुल चोकसी के बेटे पर ED का शिकंजा, PNB घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

पंजाब नेशनल बैंक14,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज़ घोटाले की जांच में अब एक और बड़ा मोड़ आया है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) मेहुल चोकसी के बाद अब उनके बेटे रोहन चोकसी के खिलाफ भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में ED जल्द ही रोहन चोकसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। यह मामला करीब 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अवैध लेन‑देन से जुड़ा है, जिसमें PNB की करोड़ों रुपये की हानि हुई थी।