AI Summit में यूथ कांग्रेस के बवाल के बाद भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन, गुस्से में सड़कों पर उतरे लोग

AI Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन(AI Summit Delhi Controversy) के बाद देश की सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता भारी गुस्से में देशभर में सड़कों पर उतर आए हैं (BJP Nationwide Protest)। दिल्ली में BJYM कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों के हाथों में “शर्मसार भारत” (Shames India) लिखे बैनर थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस को कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना पड़ा।