इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में नगर निगम चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर कपड़े की दुकान में जा घुसी. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार को दुकान में घुसते देखा जा सकता है.