इंदौर में कांग्रेस भवन के पास बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. दोनों पार्टियों के युवा विंग के सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ उतारू हो गए. इस झड़प में पत्थरबाजी और धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आई हैं. यह विवाद दिल्ली में चल रही AI समिट के दौरान हंगामे का विरोध करने वाले बीजेपी युवा कार्यकर्ताओं की वजह से शुरू हुआ. देखें वीडियो.