फरवरी के महीने में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. श्रीनगर में फरवरी माह का अब तक का उच्चतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री ज्यादा है. घाटी के अन्य हिस्सों, जैसे बारामूला के गुलमर्ग और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में भी फरवरी के उच्चतम तापमान दर्ज किए गए. मौसम विभाग ने आने वाले छह दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी और गर्मी बनी रहने की चेतावनी दी है.