Manoj Tiwari Atal Canteen Ghonda Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली के गोंडा इलाके में ‘अटल कैंटीन’ का भव्य उद्घाटन किया। इस जन-कल्याणकारी योजना के तहत क्षेत्र के गरीबों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को मात्र 5 रुपये में शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान तिवारी ने खुद लोगों को खाना परोसा और कहा कि यह कैंटीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के विजन को समर्पित है। इस पहल को दिल्ली में आगामी राजनीतिक हलचलों और गरीब वर्ग तक सीधी पहुँच बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।