'सोना डबल' का झांसा, रुमाल में बदल देते थे पत्थर... महिला समेत 3 गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने सोना डबल करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2.5 लाख रुपये नकद, एक अल्टो कार और दो अवैध चाकू बरामद हुए. गिरोह बच्चे की आड़ में महिलाओं को फंसाता था. पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कई राज्यों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं.