पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव हुआ रद्द, यूनिवर्सिटी ने अधिसूचना जारी कर बताया कारण

Patna University Student Union Election Cancelled: पटना विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी 2026 को होने वाले छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर में अमर्यादित घटनाओं, आचार संहिता उल्लंघन, शिक्षकों व अधिकारियों से बदतमीजी के आरोप लगे थे।