'दशकों से अमेरिका को लूट रहे देशों...', ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अब ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से दुनिया भर के देशों पर लागू 10 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि कई देश दशकों से अमेरिका का 'फायदा उठाते' रहे हैं और यह फैसला उसी के जवाब में लिया जा रहा है.