'क्या देखना है, खुद तय करें...' OTT कंटेंट पर मोहन भागवत का बयान

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद धार्मिक और सांस्कृतिक कंटेंट पर अपनी राय जाहिर की है. भागवत ने सेंसरशिप के बजाय दर्शकों की पसंद को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कंटेंट की कमी नहीं है, लेकिन ये दर्शकों की समझ पर निर्भर करता है कि वो क्या देखना चाहते हैं.