मुंबई का एक फ्लैट बना ‘सोने की खान’! 40 साल में शेयर बाजार से भी ज्यादा रिटर्न, रामदेव अग्रवाल ने बताई कहानी

मुंबई का रियल एस्टेट बाजार आमतौर पर स्थिर और भरोसेमंद निवेश माना जाता है। लेकिन जब कोई संपत्ति चार दशक में शेयर बाजार से भी ज्यादा रिटर्न दे दे, तो वह सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया, जब मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ।