Shukra Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, वैभव, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. मार्च के महीने में शुक्र देव अपनी राशि और नक्षत्र दोनों में बदलाव करने जा रहे हैं. ग्रहों की इस चाल को ज्योतिष जगत में 'महासंयोग' कहा जा रहा है. जब शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं से भर जाता है.