BHU में हॉस्टल के बाहर छात्र पर फायरिंग, सुरक्षा को लेकर छात्रों का भारी हंगामा और धरना
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हॉस्टल के बाहर बीए तृतीय वर्ष के छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की. छात्र बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना से परिसर में दहशत फैल गई. छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की.