पाकिस्तान ने हालिया आत्मघाती हमलों के बाद अफगानिस्तान में टीटीपी और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. इस्लामाबाद का दावा है कि हमले सीमा-पार आतंकवाद रोकने के लिए किए गए. बढ़ती हिंसा और 2025 में रिकॉर्ड स्तर की आतंकी घटनाओं ने दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा कर दिया है.