गोरखपुर: सैलरी जारी करने के लिए बाबू ने मांगी रिश्वत, त्रस्त टीचर ने दी जान

गोरखपुर में एक टीचर ने सुसाइड कर लिया. उसका फंदे से लटका शव कमरे में मिला. आत्महत्या से पहले टीचर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें शिक्षा विभाग के एक बाबू पर सैलरी जारी करने के लिए 16 लाख रुपये का घूस लेने का आरोप लगाया गया है.