10वीं के बच्चे ने दिया मैथ्स का एग्जाम, फार्मूला की जगह लिखा- 'हारे का सहारा, बाबा सयाम हमारा'

दसवीं और बारहवीं के एग्जाम हर बच्चे के करियर के लिए काफी जरुरी होते हैं. इसी के आधार पर उनका करियर डिसाइड होता है. बच्चे इन इम्तेहानों के लिए जी जान से मेहनत करते हैं. सोशल मीडिया पर बोर्ड एग्जाम आते ही बच्चों के कॉपीज वायरल होने लगते हैं. कोई काफी सलीके से जवाब देने के कारण नजर में आ जाता है तो कोई जवाबों की जगह शायरी लिख आते हैं. ऐसे ही एक बच्चे की दसवीं की कॉपी वायरल हो रही है. बच्चे ने मैथ्स के एग्जाम में फार्मूला लिखकर सॉल्यूशन ढूंढने की जगह हारे का सहारा बाबा सयाम हमारा लिख डाला. इसके अलावा टीचर से भगवान के नाम पर पास करवा देने की गुहार लगाई. जब ये भी कम लगा तो उसने कॉपी में पैसे भी डाल दिए. टीचर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया.