भूपेन बोरा ने थामा BJP का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. 32 वर्षों तक कांग्रेस में सक्रिय रहे बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, लेकिन कांग्रेस ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी.