55 मिनट में दिल्ली से मेरठ, सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड ट्रेन... थोड़ी देर में PM मोदी देंगे 'नमो भारत' का गिफ्ट
दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल आज शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन होगी, जिससे दिल्ली–मेरठ की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय होगी.