सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने अपने सिर को ही एक्वेरियम जैसा बना लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने सिर पर पारदर्शी टैंक जैसा ढांचा लगाया हुआ है, जिसके अंदर जिंदा मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। यह अजीब लेकिन क्रिएटिव अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, यूजर्स हैरान रह गए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कुछ लोग इसे अनोखी कला और अलग सोच बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ वायरल होने का तरीका मान रहे हैं. जो भी हो, यह वीडियो देखने वालों को चौंकाने में जरूर कामयाब हो रहा है.Video Credit: Instagram-@sabafun_2