Flying Kiss : क्या कोई यह सोच सकता है कि हवा में किया गया एक अश्लील इशारा किसी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है? जी हां, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को फ्लाइंग किस ( Flying Kiss) देना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा है। मुंबई की एक विशेष अदालत (Mumbai Court Verdict) ने इस 9 साल पुराने मामले में सख्त कदम उठाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है और उसे तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला उन मनचलों के लिए एक बहुत बड़ा और कड़ा सबक है, जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ राह चलते ऐसी हरकतों (Sexual Harassment) को बेहद सामान्य मान लेते हैं।