BJP में शामिल होने के बाद भूपेन बोरा की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, बोले-कांग्रेस…..

असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिस्थियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। असम प्रदेश कांग्रेस समिति (APCC) के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर राज्य की राजनीति में तहलका मचा दिया। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और राज्य मंत्री जयंत मल्ला बरुआ के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।