IMD Weekly Forecast: मौसम का मूड कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कभी गर्मी, कभी सर्दी तो कहीं बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के बुलेटिन के अनुसार, आगामी सात दिनों यानि 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के दौरान पूरे देश के मौसम में व्यापक और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे उत्तर व मध्य भारत के राज्यों में सर्दी लगभग विदा हो चुकी है और तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे पूर्वी राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।