अमेरिका में विंटर स्टॉर्म 'हर्नांडो' का अलर्ट, एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-नेवार्क की उड़ानें रद्द
अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण बर्फीले तूफान की चेतावनी के चलते एयर इंडिया ने 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन कंपनी ने कहा कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.