रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी है, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर रात भर मिसाइल और ड्रोन से बड़े हमले किए. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें कुछ को यूक्रेनी एयर डिफेंस ने नष्ट किया. हाल में हुई अमेरिका मध्यस्थता वाली वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई, जिससे संघर्ष के शांत होने की संभावना कम है.