आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में जयमाल से पहले दुल्हन के बेहोश होते ही दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद बारात बिना शादी के लौट गई. डॉक्टरों ने इसे थकावट बताया, लेकिन दूल्हा पक्ष ने शादी से मना कर दिया. लाखों रुपये खर्च के बाद टूटा रिश्ता अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.