आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की मदद के लिए बनाई गई है. हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में एआई की वजह से ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन फिलहाल एआई की मदद से ऐसी चीजें पॉसिबल हो रही है, जिसे कुछ समय पहले तक नामुमकिन माना जाता था. अफगानिस्तान में महिलाओं की हालत किसी से छिपी नहीं हैं. कई तरह की चीजें करने पर महिला को बैन कर दिया गया है. इसमें फिल्मों में काम करना भी शामिल है. हालांकि, अब एआई की मदद से अफगानिस्तानी महिला की लाइफ में आया बदलाव लोगों को दिखाया गया. इंस्टाग्राम पर @gokhanozdemirofficial ने मूवी की क्लिप शेयर की जिसमें एआई एक्ट्रेस ने जिस तरह से अपना रोल निभाया उसने लोगों का दिल जीत लिया. आप भी देखें ये फिल्म...