स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में केस दर्ज, FIR में इनका भी नाम

एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई. स्वामी ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर पुराने मुकदमों का हवाला देते हुए उन्हें अपराधी बताया, जबकि आशुतोष ने सभी आरोपों का खंडन किया और फर्जी सूची वायरल करने पर FIR दर्ज कराई. उन्होंने सनातन न्याय यात्रा निकालने और बच्चों को न्याय दिलाने की बात कही. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे स्वामी और उनके शिष्य की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है.